फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uncontrollable tempo reversal injures one of 10 wounded

बेकाबू टेंपो पलटा एक की मौत 10 घायल

Tue, 02 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 02 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

सवायजपुर से हरपालपुर जा रहा टेंपो लोनार थाना क्षेत्र के कटरा- बिल्हौर हाईवे पर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां से दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


फुर्रुखाबाद के गढ़ी हिम्मतपुर निवासी सतीश (28) पत्नी रेखा (25) व बेटे रोहन (4) के साथ अपनी ससुराल हरपालपुर के शेखनपुर जा रहे थे। सवायजपुर तक बस से आने के बाद वह हरपालपुर जाने के लिए टेंपो में बैठे थे। इसी दौरान सौरंगपुर के पास टेपों पलट गया।
विज्ञापन


सतीश रेखा, रोहन, व बूटामऊ निवासी देवेश (30) प्रांसू (8) रीना (18) सोनेपुर निवासी ललिता देवी (56) पुष्पा (45) बबली (5) मदनपाल (37) रेखा (35) घायल हो गए। इनमें से सतीश, देवेश रीना और प्रांशू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया। सतीश की रास्ते में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed