फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ultra marathon and bike rally personnel honored

अल्ट्रा मैराथन व बाइक रैली के जवान हुए सम्मानित

Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ultra marathon and bike rally personnel honored
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट के करियप्पा मैदान में सम्मानित होने के बाद खड़े सैनिक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर लखनऊ से शुरू हुई अल्ट्रा मैैराथन का बुधवार को सेंटर पर समापन हो गया। ब्रिगेडियर ने जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई बाइक रैली के जवानों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के राजपूत रेजिमेंटल सेंटर से मंगलवार को अल्ट्रा मैराथन शुरू हुई थी। 187 किमी दूरी तय कर यात्रा बुधवार दोपहर में फतेहगढ़ राजपूत रेजिमेंटल सेंटर पहुंची। करियप्पा मैदान पर जवानों ने सेंटर कर झंडा ब्रिगेडियर को सौंपा। ब्रिगेडियर इंदर मोहन सिंह परमार ने अल्ट्रा मैराथन में शामिल जवानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कुछ दिन पूर्व निकाली गई बाइक रैली में इसमें शामिल जवानों को भी प्रशस्तिपत्र दिए गए।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर इंदर मोहन सिंह परमार ने बताया कि राजपूत रेजिमेंटर सेंटर फतेहगढ़ की स्थापना 1921 में हुई थी। स्थापना के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पूर्व सैनिकों के साथ संपर्क स्थापित करना, फिट रहो इंडिया का घर-घर तक संदेश पहुंचाना है। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव का उल्लास और 1971 के युद्ध के 50 साल पूरे का महोत्सव मनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रा मैराथन में शामिल जवानों ने लखनऊ से फतेहगढ़ सेंटर पहुंचने से पहले जगह-जगह रुक कर रेजिमेंटल सेंटर की गाथा सुनाई। ब्रिगेडियर ने आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और एनसीसी के छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान सेना के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में अल्ट्र मैराथन पहुंचने पर ब्रिगेडियर आईएमएस परमार को झं?

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में अल्ट्र मैराथन पहुंचने पर ब्रिगेडियर आईएमएस परमार को झं?- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed