{"_id":"621bbcdc46c39f313f0c3dd7","slug":"ukraine-farrukhabad-news-knp682942025","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन परेशान, फोन का करते रहते हैं इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन परेशान, फोन का करते रहते हैं इंतजार
विज्ञापन
ईशा शाक्य। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं के परिजन खासे चिंतित हैं। अपने बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशम बाग निवासी डॉ. अनुपम वर्मा का पुत्र दिव्यांग वर्मा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह यूक्रेन के लिवीव यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंसा हुआ है। डॉ. अनुपम ने बताया कि बेटे से फोन पर बात हुई है। हॉस्टल से पोलैंड सीमा 70 किलोमीटर दूर है। अभी तक बेटे की वापसी की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। न ही आश्वासन मिला है। वहां अक्सर सायरन बजने तथा बम धमाकों से दिव्यांश घबरा रहा है। मां इंदू वर्मा बार-बार फोन कर बेटे का हाल ले रही है।
फर्रुखाबाद। भोलेपुर निवासी कायमगंज स्टेशन अधीक्षक विमल कुमार वर्मा का पुत्र अनिकेत यूूक्रेन की आडेसा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहा है। स्टेेशन अधीक्षक के छोटे बेटे शशांक ने बताया कि अनिकेत से फोन पर बात हुई थी। तब अनिकेत ने बताया था कि सरकारी व्यवस्था के तहत शाम चार बजे वह ट्रेन से पोलैंड बॉर्डर या रोमानिया के लिए निकलेंगे। वहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट मिलेगी। इसके बाद अनिकेत से फोन पर बात नहीं हो सकी। घर में सभी लोग अनिकेत के फोन का इंतजार कर रहे हैं। मां सरोज वर्मा बेटे की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहीं हैं। वह बेटे को वीडियो काल कर उसके भोजन आदि करने के बारे में जानकारी करती हैं। वह जब बेटे को भोजन करता देख लेती हैं, तभी खुद भोजन करती हैं।(संवाद)
फर्रुखाबाद। शहर के बीबीगंज निवासी डॉ. सुनील कुमार शाक्य की बेटी ईशा यूक्रेन के जैपुरैसिया यूनिवर्सिटी में फंसी है। डॉ. सुनील ने बताया कि रविवार को वहां के प्रशासन ने छात्रों को सौ-सौ के ग्रुप में बांटकर ट्रेन से 700 किमी दूर पश्चिम में बसे इबानो शहर के लिए रवाना किया। वहां से हंगरी के रास्ते भारत के लिए रवाना होगी। (संवाद)

घर पर बेटे दिव्यांश से वीडियोकॉल पर बात करते माता-पिता। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन