{"_id":"631a2c580da5dd0e203dde65","slug":"two-year-old-innocent-found-missing-in-a-sack-farrukhabad-news-knp717101861","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के खेत में बोरी में बंद मिला लापता बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के खेत में बोरी में बंद मिला लापता बच्चा
विज्ञापन
राजेपुर सरायमेदा गांव में दादी की गोद में रोता प्रांशु। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। घर के बाहर खेलते समय दो वर्षीय बच्चा लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन की तो गांव के पास ही धान के खेत में बच्चा बोरी के अंदर बंद मिला।
पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। कहना है कि बच्चे को बोरी में बंधा हुआ किसी ने नहीं देखा। बच्चों को जिंदा पाने के बाद मां सहमी रही। घटना से ग्रामीणों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेदा निवासी संतराम जाटव दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी गुड्डी देवी, पुत्री मानवी, पुत्र अंशु (4) व प्रांशु (2) के साथ गांव में रहती हैं।
गुरुवार दोपहर अंशु व प्रांशु घर के सामने पेड़ के नीचे बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते बच्चे मुन्ना नेता के बाग में पहुंच गए। करीब तीन बजे वहां से बच्चे घर चले गए। अंशु अकेला घर पहुंचा।
विज्ञापन
मां गुड्डी देवी ने उससे प्रांशु के बारे में पूछा तो वह बाहर देखने गया। आधे घंटे तक प्रांशु नहीं मिला तो अंशु मां गुड्डी के साथ उसकी खोजबीन में जुट गया।
करीब चार बजे घर से 250 मीटर दूर स्थित अशद के धान के खेत में एक बोरी बंधी मिली।
उसमें बच्चे के रोने की आवाज आने पर गुड्डी ने उसे खोला तो उसमें प्रांशु मिला। उसके पास बिस्कुट का पैकेट था। गुड्डी प्रांशु को घर ले गई और घटना की सूचना सास केतकली को दी।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शाम 6 बजे दरोगा विमल कुमार जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे और जांच की।