फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two women from Gorakhpur arrested for snatching a chain from a GIC clerk.

Farrukhabad News: जीआईसी लिपिक की चेन तोड़ने वाली गोरखपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two women from Gorakhpur arrested for snatching a chain from a GIC clerk.
फर्रुखाबाद। आवास विकास कॉलोनी निवासी जीआईसी की महिला लिपिक के गले से टेंपो में चेन तोड़ने वाली गोरखपुर की दो महिलाओं को कन्नौज की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो महिलाएं मौका पाकर भाग गईं।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल के निकट के राजीव गुप्ता की पत्नी रश्मि गुप्ता जीआईसी फतेहगढ़ में लिपिक हैं। सोमवार सुबह ड्यूटी जाने के लिए फतेहगढ़ चौराहे से टेंपो में सवार हुई चार महिलाओं ने उनके गले से चेन तोड़ ली थी। महिलाएं बातचीत के दौरान एक-दूसरे का नाम ले रही थीं। इसी आधार पर लिपिक रश्मि गुप्ता ने फतेहगढ़ कोतवाली में माधुरी, पुष्पा, सीमा, मीना पता अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से महिलाओं की पहचान भी हो गई थी लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी थीं। फिर उन महिलाओं ने जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज में जाकर चेन तोड़ने की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पीड़िता नवाबगंज क्षेत्र के गांव नगला वीरबल निवासी उमेश यादव की पत्नी प्रियंका यादव ने महिलाओं द्वारा चेन तोड़ने के संबंध में गुरसहायगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। गुरसहायगंज थानाध्यक्ष अजय कुमार अवस्थी ने छानबीन के बाद जनपद गोरखपुर के थाना बड़हलगंज क्षेत्र के गांव सहरौली निवासी पुष्पा देवी (28) पत्नी टिंचर व माधुरी देवी (21) पत्नी राज को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सोने की टूटी चेन के दुकड़े बरामद हुए। उन्होंने लिपिक रश्मि गुप्ता की चेन तोड़ने की बात स्वीकार की। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से मिलान किए जाने पर भी पुष्टि हो गई कि पकड़ी गई महिलाओं ने ही फतेहगढ़ में चेन तोड़ी थी। दोनों महिलाओंं को गुरसहायगंज थाना पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed