फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two shops caught fire, loss of millions

दो दुकानों में लगी आग से दस लाख से अधिक का नुकसान

Fri, 29 Jan 2021 06:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Two shops caught fire, loss of millions
दो दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

नवाबगंज। कस्बे के मुख्य बाजार में रात में परचून की दुकान में आग लग गई। उसकी चपेट में इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान भी आ गई। फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। दुकानदार के बेटे ने आग लगाए जाने की आशंका जताई है।
कस्बे के मुख्य बाजार में चंद्र प्रकाश वर्मा के मकान में ही उनकी परचून की दुकान है। उसी के पास खिनमिनी निवासी कौशल कुमार शर्मा की इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। गुरुवार को देर रात परचून की दुकान में किसी तरह आग लग गई। आग कुछ ही देर में विकराल हो गई। आग ने कौशल की दुकान को भी चपेट ले लिया। धुआं उठने पर करीब दो बजे घटना की जानकारी होने पर चंद्रप्रकाश के परिजनों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। शटर तोड़कर लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सफलता न मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तड़के लगभग 3:00 बजे फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर करीब एक घंटे में आग बुझाई। तब तक सब कुछ जल चुका था। चंद्रप्रकाश के पुत्र गोविंद वर्मा ने बताया कि आग से लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उनकी बाइक भी जल गई है। पड़ोसी कौशल की दुकान में करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आग लगाए जाने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष पूनम जादौन ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed