{"_id":"642c7b9d387fd145180f4a24","slug":"two-more-large-cow-protection-centers-will-be-built-in-the-district-farrukhabad-news-c-12-1-162724-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जिले में दो और बनेंगे वृहद गो संरक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जिले में दो और बनेंगे वृहद गो संरक्षण केंद्र
Wed, 05 Apr 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में दो और वृहद गो संरक्षण केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से पहली किस्त के 1.20 करोड़ रुपये भी मिल गए हैं। कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई। एक वर्ष में निर्माण पूरा करने के आदेश हैं।
गोवंश के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर है। इसके लिए गोशालाओं का निर्माण कराया गया। सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। जिले में पहले से 30 गोशालाएं संचालित हैं। इनमें तीन बृहद गो संरक्षण केंद्र हैं। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नवादा दोयम, कमालगंज के गांव हसनापुर और नवाबगंज क्षेत्र के गांव कढि़उली स्थित बृहद गो संरक्षण केंद्र में गोवंश संरक्षित हैं। अब दो बृहद गो संरक्षण केंद्र और स्वीकृत किए गए। एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दोनों बृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण के लिए शासन से 60-60 लाख रुपये जनपद को मिल गए हैं।
कायमगंज क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में बृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण का ठेका उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी संघ लि.(यूपीआरएनएसएस) को, जबकि शमसाबाद क्षेत्र के गांव दुबरी में वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण की जिम्मेदारी यूपीसीएचडीएफ को सौंपी गई है। दोनों कार्यदायी संस्थाएं शासन से नामित कर एक वर्ष में निर्माण पूरा करने का आदेश दिया गया है। निर्धारित लागत से 400 गोवंश के लिए शेड, पानी व चारे के लिए चरही, गोपालक कक्ष, भूसा स्टोर रूम के अलावा बोरिंग, सबमर्सिबल और सोलर सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नीरज कुमार गौतम ने बताया कि शीघ्र ही दोनों बृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण शुरू कराया जाएगा। निर्माण के लिए पहली किस्त में 1.20 करोड़ रुपये मिल गए हैं। निर्माण शुरू होने के बाद 1.20 करोड़ रुपये दूसरी किस्त भी शासन से भेजी जाएगी। दोनों गो संरक्षण केंद्र में 800 गोवंश रखने की व्यवस्था होगी।