फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two men arrested for posing as transgender individuals to solicit money on a train.

Farrukhabad News: किन्नर बनकर ट्रेन में नेग मांगने के आरोपी दो पुरुष गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two men arrested for posing as transgender individuals to solicit money on a train.
फोटो 27- जीआरपी थाने में घायल चाकू से सुनील व सौरभ से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
फर्रुखाबाद। कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में किन्नर बनकर नेग मांगने के दौरान यात्रियों पर हमला हुआ। जीआरपी ने आरोपी नैना और उसके साथी हर्ष को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इन पर ट्रेन में मारपीट, पथराव और शीशे तोड़ने के आरोप लगे हैं। जीआरपी ने घायल यात्रियों सुनील और सौरभ का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन

बुधवार रात कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही ट्रेन में सुनील कुमार (25) और सौरभ (19) पर हमला हुआ। नेग न देने पर अरमान उर्फ नैना (21) और हर्ष उर्फ हर्षित गुप्ता ने धारदार हथियार से हमला किया। इससे दोनों यात्री घायल हो गए। हरसिंहपुर गोवा रेलवे स्टेशन पर गांव के लोगों ने ट्रेन को दो घंटे तक रोके रखा। वे आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जीआरपी और आरपीएफ ने आरोपियों व घायलों को भीड़ से निकाला। ट्रेन रात 10.35 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंची। घायल सुनील की तहरीर पर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक यात्री अनीता ने बताया कि किन्नरों ने हंगामा, मारपीट और पथराव किया। उन्होंने आग बुझाने वाले सिलिंडरों को भी चला दिया, जिससे डिब्बे में सफेद धुआं भर गया और शीशे टूट गए।
विज्ञापन

बुधवार रात की घटना में घायल सुनील कुमार उर्फ अनूप (25) और सौरभ (18) का जीआरपी ने लोहिया अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया। सुनील के हाथ में चाकू के वार से अधिक घाव होने के कारण पांच-छह टांके लगाए गए। सुनील के भाई अनिल यादव ने बताया कि भाई का निजी अस्पताल में भी इलाज कराया गया है। शुक्रवार को उसका लोहिया अस्पताल में एक्सरे कराया जाएगा। उसकी नस कटने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल तबीयत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी व आरपीएफ की शह पर उगाही
संवाद न्यूज एजेंसी के अनुसार, कासगंज-कानपुर रूट पर जीआरपी और आरपीएफ की कथित शह पर पुरुष किन्नर बनकर यात्रियों से उगाही करते हैं। ये लोग गैंग के रूप में चलते हैं और पुरुष यात्रियों से अश्लील हरकतें व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। जीआरपी की पूछताछ में नैना ने खुद को किन्नर न होकर पुरुष कबूल किया है। हर्ष के मोहल्ले वालों ने भी बताया कि वे असली किन्नर नहीं हैं। ये युवक यात्रियों से आसानी से 10 रुपये तक वसूल लेते हैं। रेल प्रशासन के निर्देशों के बावजूद जीआरपी और आरपीएफ इस पर अमल नहीं करती, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

वर्जन
अभी चार्ज संभाला है। जिस ट्रेन में घटना हुई, उसमें एस्कॉर्ट भेजने के आदेश नहीं थे। वह पुलिस बल के साथ सख्ती से किन्नरों को ट्रेन में नेग मांगने पर प्रतिबंध लगाएंगे। फर्रुखाबाद थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने भी बताया कि अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। -कोमल कुंतल, थानाध्यक्ष जीआरपी कासगंज

फोटो 27- जीआरपी थाने में घायल चाकू से सुनील व सौरभ से जानकारी लेती पुलिस। संवाद

फोटो 27- जीआरपी थाने में घायल चाकू से सुनील व सौरभ से जानकारी लेती पुलिस। संवाद

फोटो 27- जीआरपी थाने में घायल चाकू से सुनील व सौरभ से जानकारी लेती पुलिस। संवाद

फोटो 27- जीआरपी थाने में घायल चाकू से सुनील व सौरभ से जानकारी लेती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed