{"_id":"60fb08a38ebc3ecf0e5f8ee5","slug":"two-local-people-kileed-in-road-accident-at-aligarh-farrukhabad-news-knp6420081119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की मौत की सूचना पर मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की मौत की सूचना पर मचा कोहराम
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र में सड़क हादसे में कायमगंज के नर्सरी संचालक समेत दो की मौत होने की सूचना पर दोनों घरों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन रवाना हो गए। हादसे में एटा जनपद के एक अन्य युवक की भी मौत हो गई।
कायमगंज क्षेत्र के गांव पपड़ी निवासी साजिद (30) नर्सरी का कारोबार करते थे। अलीगढ़ के छेरत क्षेत्र में उनकी नेहा नाम से नर्सरी है। उनके साथ गांव का ही अखिलेश (25) नर्सरी पर मजदूर था। जनपद एटा के गांव लालगढ़ी निवासी सौरभ (26) लोडर चलाता था। तीनों लोग गुरुवार देर रात बाइक से पास के ढाबे से खाना लेने जा रहे थे। जवां क्षेत्र की सीडीएफ चौकी के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने उनकी जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजन रात में ही अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि साजिद इकलौते बेटे थे। उनकी मां रेशमा बेगम व पत्नी फरहाना बेगम व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। साजिद के एक पुत्री फलक है। गांव पपड़ी के अखिलेश के परिजन भी बुरी तरह बिलख रहे थे। उसकी शादी नहीं हुई थी। मां सरला देवी व अन्य परिजन बिलखते रहे। एटा निवासी लोडर चालक सौरभ के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।