{"_id":"0aa6126bf3c2303e21469672c67fd490","slug":"two-killed-in-road-accidents-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद/कमालगंज /कायमगंज। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में
विज्ञापन
दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में
भर्ती कराया गया है।
जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ की नगर पंचायत सिकंदरपुर निवासी मोहित सिंह (27) पुत्र रामपाल सिंह फर्रुखाबाद शहर में प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार की सुबह मोहित गांव कसीदापुर निवासी इंद्रेश सिंह के साथ बाइक से शहर आ रहा था। सिकंदरपुर-दरौरा मार्ग से गुजरते समय पुल के पास सामने से आ रही डीसीएम से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी समाजवादी एंबुलेंस को दी लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कमालगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से मोहित को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया में डाक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर मोहित सिंह के भाई सुनील और पकंज समेत परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल जा पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि बाद में डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार शिवरई बरियार निवासी राजेश कुमार यादव पुत्र विजेंद्र सिंह तंबाकू कारोबारी अवधेश कौशल की जौंरा रोड स्थित तंबाकू की गोदाम में चौकीदारी करता था। वह रोज की तरह रविवार शाम 6.30 बजे साइकिल से दूध देने अवधेश के घर गया था। वहां से लौटते समय मेंहदिया वली की जारत के पास उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क किनारे झाड़ी में जा गिरा। सारी रात खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा।
सुबह उधर से निकले ग्रामीणों ने शव पड़ा देख मंडी चौकी इंचार्ज रामनरेश को सूचना दी। उन्होंने इसकी जानकारी अवधेश कौशल को दी। मृतक की जेब से गोदाम की चाबी, बीड़ी भी मिली। पास ही उसकी साइकिल और दूध की खाली बाल्टी पड़ी थी। मोबाइल गायब था। चौकीदार का शव अकड़ गया था।
शाम को ही अगर चौकीदार को सीएचसी पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी रेशमा देवी, भाई प्रदीप व अरविंद नेे हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह परिहार व व्यापारी नेताओं के समझाने पर मृतक की रेशमा ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
उधर, थाना मऊदरवाजा इलाके के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली निवासी रिचा पुत्री उमेश शर्मा हाईस्कूल की छात्रा हं। सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे वह मठिया देवी की ओर से ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से घर जा रही थी। रामानंद बालक इंटर कालेज के पास स्टेशन की ओर से आ रही बाइक की टक्कर से छात्रा घायल हो गई। उसकी साइकिल टूट गई।
दुर्घटना होते देख पहुंचे स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया, हालांकि उसके किशोर होने के कारण छोड़ दिया गया। बाइक पुलिस के हवाले कर दी गई। परिजनों ने छात्रा का प्राइवेट इलाज कराया। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
उधर, थाना राजेपुर के गांव बरूआ निवासी महेश सिंह की कोर्ट में सोमवार को तारीख थी। वह पिता चंद्रपाल और चाचा श्यामपाल के साथ बाइक से कोर्ट जा रहे थे। चाचूपुर और पांचालघाट बंधा के बीच सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर तीनों लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य घटना में शहर के गांव अमेठी जदीद निवासी इलियास की रोड पर ही साइकिल पंचर की दुकान है। दोपहर के समय वह अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर इलियास घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।