{"_id":"61c60da2a56f7f5e68628d23","slug":"two-including-zardozi-artisan-died-in-road-accidents-farrukhabad-news-knp671508099","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में जरदोजी कारीगर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में जरदोजी कारीगर समेत दो की मौत
विज्ञापन
मोहम्मद फुरकान के रोते परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में जरदोजी कारीगर समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पांचाल घाट स्थित सोताबहादुरपुर निवासी जरदोजी कारीगर मोहम्मद फुरकान (35) साथी अली खान (33) के साथ शुक्रवार की रात पौने नौ बजे जयपुर की बस पर कुछ सामान रखकर बाइक से वापस लौट रहे थे। चांदपुर के पास हरदोई से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। फुरकान हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों बाइक सवारों के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस घायलों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची, जहां फुरकान को मृत घोषित कर दिया गया।
फुरकान तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पत्नी जरीना और बेटी इलिया, समायरा तथा बेटा मोहम्मद वाजिद का रो-रो कर बुरा हाल है। बस अड्डा पर चालक बस को खड़ा कर भाग गया। उसी दौरान ग्रामीणों बस अड्डा पर पहुंच गए और बस को घेर लिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद प्रतिनि धि के अनुसार क्षेत्र के गांव नगला मिढ़ई निवासी संजू यादव (45) पड़ोसी गांव नगला देवी में अपने ट्रैक्टर से जुताई करवा रहा था। ट्रैक्टर को चालक चला रहा था वह उस पर बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से संजू नीचे गिर गया। उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।