फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two hours jam took place at Devrampur crossing, people are helpless

देवरामपुर क्रासिंग पर दो घंटे लगा जाम, लोग बेहाल

Sat, 12 Feb 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two hours jam took place at Devrampur crossing, people are helpless
शहर के घुमना पर लगा जाम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के मुख्य बाजार और देवरामपुर क्रासिंग पर शुक्रवार को लोग जाम से जूझते रहे। ठंडी सड़क पर दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। बूरावाली गली के पास भी डेढ़ घंटे तक वाहन चालकों को मुसीबत सहनी पड़ी, लेकिन किसी भी स्थान पर पुलिस जाम खुलवाने के लिए नहीं दिखी। देर शाम बमुश्किल जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन

देवरामपुर क्रासिंग पर नाले का पानी भरा होने से सड़क में गहरे गड्ढे हो गए। लिहाजा दोपहिया और चार पहिया वाहन उससे नहीं निकलते। ऐसे में दूसरी ओर से आने-जाने वाले वाहन निकलने लगे तो शाम चार बजे जाम लग गया। इसी दौरान कई बार मालगाड़ी और सवारी गाड़ियां आने से फाटक बंद करना पड़ा। ऐसे में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आईटीआई चौराहे तक वाहन जाम में फंसे रहे। क्रासिंग पर लगे दो पीआरडी जवान वाहनों को निकलवाने में जूझते रहे। देर शाम बमुश्किल यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे बूरा वाली गली के पास एक स्कूल में नेता की जनसभा में कई कारें रोड के किनारे खड़ी हो गईं। वैसे भी बाजार में वाहनों का दबाव रहता है। लिहाजा जाम लग गया। कोतवाली मोड़ से तलैया फजल इमाम के रास्ते तक वाहन फंस गए। अपने वाहनों को निकालवाने के लिए कुछ युवाओं ने मशक्कत के बाद वाहनों को बमुश्किल निकलवाया। यहां भी डेढ़ घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात उपनिरीक्षक रजनेश यादव ने बताया कि फोर्स की कमी के चलते कुछ दिक्कत है। फिर भी जाम की सूचना पर पुलिस कर्मी भेजकर खुलवाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed