फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two have been booked for raping a student, one in custody

छात्रा से दुष्कर्म में दो पर मुकदमा दर्ज, एक हिरासत में

Wed, 16 Dec 2020 10:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Two have been booked for raping a student, one in custody
छात्रा से दुष्कर्म में दो पर मुकदमा दर्ज, एक हिरासत में
विज्ञापन

शमसाबाद। छात्रा को ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये के जेवर हड़पकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने छात्रा का मेडिकल कराने का आदेश दिया हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा ने गांव के ही सूर्य प्रताप उर्फ रीशू के घर पर 30 नवंबर को मोबाइल चार्ज करने के लिए लगाया था। छात्रा अपने घर वापस चली आई। कुछ घंटे बाद छात्रा अपना मोबाइल लेने गई तो वहां पर मोबाइल नहीं मिला। सूर्य प्रताप उर्फ रीशू ने बताया कि मोबाइल उसके पास है। उसमें जो फोटो मिले हैं, वह उसके चाचा व मम्मी को दिखाएगा। उसने फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस पर छात्रा ने चार लाख रुपये के गहने व दस हजार रुपये सूर्य प्रताप उर्फ रीशू को एक दिसंबर को दे दिए। सूर्य प्रताप उर्फ रीशू ने यह बात अपने दोस्त गांव नगला गोदाम निवासी धर्मेंद्र को बताई। इस पर धर्मेंद्र ने मोबाइल पर फोन करके धमकी दी। 3 दिसंबर की रात दस बजे धर्मेंद्र घर पर आया और उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद धमकी दी कि यदि किसी को यह बात बताई तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। घबराई छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी अपने चाचा को दी। चाचा के साथ मंगलवार को छात्रा ने थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद धर्मेंद्र व सूर्य प्रताप उर्फ रीशू के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed