{"_id":"61a90dfbf5477e26a35e6727","slug":"two-cbcid-investigators-summoned-in-shamim-murder-case-farrukhabad-news-knp667345355","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमीम हत्याकांड में सीबीसीआईडी के दो विवेचक तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमीम हत्याकांड में सीबीसीआईडी के दो विवेचक तलब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ठेकेदार शमीम हत्याकांड में जिला जज ने सीबीसीआईडी कानपुर खंड के दो विवेचकों को तलब किया है। बसपा नेता अनुपम व शिशु के सामने पंचनामा भरने वाले तत्कालीन इंस्पेक्टर (अब सेवानिवृत्त) से जिरह हुई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का मुख्य परीक्षण कराया गया। डॉक्टर से जिरह के लिए 17 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की गई है।
ठेकेदार शमीम हत्याकांड में गुरुवार को मैनपुरी जिला जेल से बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे को पेशी पर लाया गया। जिला जेल से आरोपी शिशु भी पेशी पर पहुंचा। फतेहगढ़ कोतवाली के तत्कालीन इंस्पेक्टर सैयद शवी उल जाफरी ने ठेकेदार शमीम के शव का पंचनामा भरा था। गुरुवार को वह जिला जज के न्यायालय में गवाही देने के लिए पहुंचे। वहां गवाही के बाद वकीलों ने तत्कालीन इंस्पेक्टर से जिहर की।
पोस्टमार्टम करने वाले तत्कालीन डॉक्टर सुरेंद्र बहादुर सिंह भी कोर्ट में गवाही देने के लिए पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का परीक्षण होने के बाद डॉक्टर से जिरह नहीं हो सकी। जिला जज शिव शंकर प्रसाद ने डॉक्टर से जिरह के लिए 17 दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
सीबीसीआईडी कानपुर खंड के विवेचक राम प्रकाश यादव व प्रमोद कुमार शर्मा को जिला न्यायाधीश ने गवाही के लिए तलब किया है। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा के साथ वहां मौजूद थे। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने कचहरी जाकर सुरक्षा का जायजा लिया और इधर-उधर बैठे पुलिस कर्मियों को फटकार लगाकर मुस्तैदी से ड्यूटी करने की हिदायत दी।