{"_id":"60fb00488ebc3e58102350b6","slug":"two-brothers-were-booked-for-enchrochement-farrukhabad-news-knp6419951176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दो भाइयों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दो भाइयों पर मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सड़क पर अतिक्रमण करके लोहे का कारोबार करने वाले दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 10 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क टूटने से पालिका को 49 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। ईओ की तहरीर पर 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द में गली में लोहे का सामान डालकर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। यही नहीं लोहे का सामान रखने उठाने में करीब 10 मीटर की इंटरलॉकिंग सड़क भी टूट गई। इससे पालिका को 49,144 रुपये की क्षति पहुंची है। ईओ रविंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रकाबगंज खुर्द निवासी अशोक शाक्य और भाई राजेश शाक्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ईओ ने बताया कि मामले में जनवरी और मार्च में भी कार्रवाई के लिए लिखा गया था। गली में अतिक्रमण करने का किसी को अधिकार नहीं है। शुक्रवार को काम बंद रखा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।