{"_id":"5d6137a58ebc3e93a45facd7","slug":"two-arrested-on-suspicion-of-child-thief-gang-farrukhabad-news-knp5092433130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर गिरोह के संदेह में दो को अधमरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर गिरोह के संदेह में दो को अधमरा किया
विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी में घायल आफताब।
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पचरौली के पास सड़क पर बाइक से तीन युवकों को साथ देखकर ग्रामीण ने हवाई फायर कर दिए और बच्चा चोर कहकर शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने बाइक सवार दो युवकों को घेरकर लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। एक साथी मौके से जान बचाकर भाग गया। उसने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बमुश्किल दोनों को छुड़ाकर सीएचसी में भर्ती कराया।
क्षेत्र के गांव गऊ टोला निवासी आफताब (32) पुत्र अच्छे मियां, अहमद (30) पुत्र अब्दुल सत्तार, इस्लाम पुत्र मुन्ने खां कटरी क्षेत्र के गांव सिनौली जा रहे थे। सिनौली में अहमद की ससुराल है। वहां के लोगों में कुछ विवाद हो गया था। उसी संदर्भ में बातचीत करने तीनों वहां जा रहे थे।
गांव पचरौली के पास सड़क पर एक व्यक्ति मिला। उसने तीनों को रोकने का प्रयास किया। जब वह नहीं रुके तो उस व्यक्ति ने फायर कर शोर मचाया कि बच्चा चोर आ गए हैं। बाइक सवार तीनों युवक कुछ दूर जाकर एक सांड़ से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। तभी गांव पचरौली के ग्रामीणों ने जाकर उन्हें घेर लिया और लाठी डंडों से जमकर पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
किसी तरह इस्लाम वहां से खिसक लिए और यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे ग्रामीणों के चंगुल से उन्हें बचाया। ग्रामीणों का कहना था कि ये बच्चा चोर हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को रात में ही सीएचसी में भर्ती कराया।
आफताब का सीएचसी में इलाज चल रहा है। अहमद के परिजन उन्हें घर ले गए हैं। इस मामले में कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी अंकुश राघव ने बताया रात को गांव पचरौली के पास ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में मारपीट की थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।