फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two arrested, including teenager, in collusion of 7 lakhs

बैंक से 7 लाख पार करने में किशोर समेत दो गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two arrested, including teenager, in collusion of 7 lakhs
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। नगर के गल्ला मंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पिछले माह सात लाख रुपये की टप्पेबाजी में पुलिस ने शनिवार सुबह एक किशोर समेत दो आरोपियों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए हैं।उन्होंने यूपी के अलावा कई राज्यों में शादी समारोह से थैला पार करने की वारदातों को कबूल किया है। पुलिस ने 20,150 रुपये व दो मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी सौरभ कुमार कायमगंज फिलिंग स्टेशन पर कर्मचारी हैं। 15 नवंबर को वह पेट्रोल पंप पर हुई तेल बिक्री के 7,7200 रुपये नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में जमा करने गए थे। वहां से ये रुपये पार कर दिए गए। सूचना पर पेट्रोल पंप मालिक विनोद गंगवार व पुलिस पहुंच गई। बैंक के सीसीटीवी कैमरों में चोरों के चेहरे नजर आ रहे थे। मुख्य चौराहे पर लाल रंग के थैले में नोटों का थैला डालकर ले जाते आरोपी का भी फुटेज मिला था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह कोतवाल डॉ. विनय राय, चौकी प्रभारी दिनेश भारती ने रेलवे स्टेशन के पास एक किशोर समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। एक ने अपना नाम निखिल सिसौदिया निवासी ग्राम गुलखेड़ी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया। निखिल ने बताया घटना में उसके साथ गांव के ही विशाल सिसौदिया व रितेश भी थे। इन दोनों ने वारदात से पहले रेकी की थी। उन्होंने यूपी समेत अन्य राज्यों में भी चोरियां की हैं।
विज्ञापन

घुमंतू जाति के शातिर अलग-अलग जिलों में करते हैं वारदात
कायमगंज। आरोपी घुमंतू जाति के हैं। यह अलग-अलग जिलों व राज्यों में शादी समारोह, बैंक आदि में चोरियां करते हैं। आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने 30 नवंबर को बनारस के थाना सारनाथ क्षेत्र के विरासत हवेली शादी गार्डन में शादी समारोह से बैग चोरी किया था। अगले दिन यहीं सारनाथ मोटल से बैग चोरी किया था। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज है। 7 दिसंबर को गोकुल धाम गार्डन से बैग चोरी किया। इसका थाना बड़ागांव में मुकदमा दर्ज है। 13 दिसंबर को प्रयागराज में एक शादी समारोह से 80 हजार रुपये व जेवर का बैग चोरी किया, जिसका थाना जार्ज टाउन में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा प्रयागराज में ही चोरी की 4 वारदातों को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों व उसके साथियों ने आगरा, मथुरा, इटावा, चित्रकूट, मैनपुरी, झांसी, कानपुर नगर, मेरठ, बागपत, पीलीभीत, उन्नाव, मुजफ्फर नगर, हरियाणा व पंजाब राज्य में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस से पुलिस को मिली सफलता
कायमगंज। बैंक से थैला पार होने के बाद बैंक के मोबाइल टावर के सभी नंबरों को पुलिस ने रिकार्ड ले लिया था। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी कैद हो गए थे। एक आरोपी हाथ में मोबाइल लिए भी दिखाई दे रहा था। इस पर सुरागरसी की तो पता चला कि थैला पार करने वाले आरोपी मध्य प्रदेश के हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed