फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two arrested including arms factory, arms recovered

शस्त्र फैक्टरी सहित दो गिरफ्तार, असलहे बरामद

Thu, 03 Feb 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including arms factory, arms recovered
शस्त्र बनाने में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर कटरी में विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए बनाए जा अवैध असलहों की एक फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी है। वहां से पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर बने और अधबने असलहे व उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने गुरुवार दोपहर बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुंदरपुर गांव में एसओजी प्रभारी बलराज भाटी व फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल ने बुधवार को एक झोपड़ी में दबिश दी। वहां अवैध असलहे बना रहे सुंदरपुर गांव निवासी कुलदीप, कमालगंज थाना क्षेत्र के सवासी गांव निवासी महेंद्र सिंह को दबोच लिया। मौके से पुलिस ने बने और अधबने असलहे व असलहे बनाने में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन

ऐसे में तमंचों व देसी राइफल की मांग अधिक हो रही है। आसपास के जिलों में भी तमंचे बनाकर बेचने जाते हैं। एक तमंचा तीन से चार हजार रुपये में आसानी से बिक जाता है। कटरी में झोपड़ी डालकर काफी समय से तमंचे बनाकर बेच रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने व अवैध शस्त्र बेचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शस्त्र फैक्टरी के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान बरामद हुआ
दो देसी राइफल, एक पौनिया, छह तमंचे, दो खराब तमंचे, एक अधबनी देसी राइफल, शस्त्र बनाने की मशीन, दो पंखे, छह छोटी-बड़ी नाल, दो रेती, सात स्प्रिंग, एक ट्रिगर, दो सुम्मी, एक छेनी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed