{"_id":"5fbe98358ebc3e9bcd438c27","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-of-11-lakhs-in-the-name-of-job-farrukhabad-news-knp5962918108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। नौकरी के नाम पर तीन युवकों से 11 लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला मदारबाड़ी निवासी अनुराग श्रीवास्तव ने दो माह पहले जनपद मैनपुरी के थाना व कस्बा बेवर निवासी पवन व मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव धीरपुर निवासी अतुल कुमार के खिलाफ नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि तीन लोगों की नौकरी एफसीआई गोदाम में लगवाने के लिए इन दोनों लोगों ने 11 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस मांगे। इस पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।