{"_id":"67057abdc8147d187606eece","slug":"tube-well-connection-cut-water-crisis-in-200-houses-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104133-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नलकूप का कनेक्शन काटा, 200 घरों में जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नलकूप का कनेक्शन काटा, 200 घरों में जल संकट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र में नौ माह से चोरी की बिजली से चल रहे मिनी नलकूप का कनेक्शन काट दिया गया। बिजली विभाग के जेई केबल भी साथ ले गए। बिजली के अभाव में नलकूप बंद होने से करीब 200 घरों में जलसंकट गहरा गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के मोहल्ला अंडियाना में नगर पालिका ने पिछली साल दिसंबर में मिनी नलकूप लगाया था। पास के ही ट्रांसफार्मर से कनेक्शन लेकर नलकूप की सफाई का काम किया गया। इसके बाद पालिका ने कनेक्शन लेने की बजाय चोरी की बिजली से ही घरों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी।
करीब नौ माह बाद शनिवार को बिजली विभाग के जेई ने जांच की, तो बिना कनेक्शन नलकूप चलता मिला। उन्होंने बिजली केबल कटवाकर जब्त कर लिया। लिहाजा नलकूप बंद हो गया। इसके बाद से सभी 200 घरों में पेयजल संकट गहरा गया। अभी तक लोगों को सुबह और शाम दो-दो घंटे पानी मिलता था।
विज्ञापन
यहां बता दें कि पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से आम जनता को दिक्कत शुरू हो गई है। जलकल विभाग के जेई देवव्रत यादव ने बताया कि चोरी की बिजली से नलकूप चलने की जानकारी नहीं है। उन्होंने आज ही कनेक्शन की पत्रावली बनवा दी है। अभी तक बिना कनेक्शन नलकूप चलने की वह संबंधित से जानकारी हासिल करेंगे।