फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck driver's body found hanging from tree

फांसी के फंदे पर लटका मिला ट्रक चालक

Sat, 24 Sep 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Truck driver's body found hanging from tree
दिनेश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बहनोई के घर पर हने वाले ट्रक चालक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि परिजन आत्महत्या की वजह भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना तिर्वा के गांव बिसहुआ निवासी ट्रक चालक दिनेश कुमार (26) शहर कोतवाली के सातनपुर मंडी के पास हसनबाग निवासी बहनोई मनोज कुमार के यहां रहता था।
विज्ञापन

गुरुवार को दिनेश के पिता रघुनाथ भी अपने दामाद के यहां आए थे।
शुक्रवार सुबह करीब पौने चार बजे पिता रघुनाथ लघुशंका के लिए घर के बाहर निकले तो उन्होंने सामने खड़े बकैना के पेड़ से बेटे का शव लटका देेखा।
इस पर उन्होंने पुत्री मधु को जानकारी दी। शव देखते ही मधु की चीख निकल गई।
आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पिता ने बताया कि दिनेश का विवाह नहीं हुआ था।
समझ नहीं आ रहा ऐसा कदम क्यों उठाया। किसी से कोई बात भी नहीं हुई थी। गांव से परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। मधु के मुताबिक भाई को बड़े लाड़-प्यार से रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे से ही वह यहां रहा। किसी तरह की परेशानी नहीं थी। फिर भी ऐसा क्यों कर लिया, समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed