फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck driver consumed poison, died during treatment

Farrukhabad News: ट्रक चालक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Mon, 24 Feb 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Truck driver consumed poison, died during treatment
फर्रुखाबाद। पचपुखरा के पास एक सीमेंट लदे ट्रक का चालक बेहोशी हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से रात में ही लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के थाना छर्रा के गांव छौगवां निवासी सुमित (34) ट्रक चलाता था। मऊदरवाजा थाने के गांव पचपुखरा के पास सीमेंट लदे ट्रक के पास सुमित बेहोशी हालत में रविवार रात पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे आधीरात को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। रात भर इलाज के बाद सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे सुमित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुमित के पास मिले मोबाइल फोन पर कॉल आने पर परिजनों को जानकारी दी गई। यही नहीं रात में ही ट्रक मालिक भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह पहुंचे छोटे भाई सतेंद्र चौधरी ने बताया कि सुमित बड़ा भाई था। वह एक महीने से ट्रक पर ही था। ट्रक में सीमेंट लोड बताई गई, लेकिन हेल्पर कहां है। भाई जहर नहीं खा सकता। भाभी ममता, डेढ़ साल के पुत्र प्रांशु के साथ मायके घूमने गई हैं। मां मीरा देवी हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मऊदरवाजा थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या जहर खाने की बात बताई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


---------------


जानकारी देने से मना करता रहा ट्रक मालिक
परिजनों से घटना और पारिवारिक स्थिति की जानकारी चाही गई, तो अस्पताल की मोर्चरी में मौजूद ट्रक मालिक ने परिजनों को रोका। कहा कि क्या जरूरत है सब बातों की। जब उससे हेल्पर और उसके नाम, पता की जानकारी चाही गई, तो कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed