फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Truck collision killed the mother and daughter

ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत

Mon, 27 Jun 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 27 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
 Truck collision killed the mother and daughter
घटनास्‍थल पर जाम लगाए आक्रोशित लोग। - फोटो : अमर उजाला
गमी से लौट रही बाइक सवार मां-बेटी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना सोमवार सुबह फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर हुई। हादसे से खफा लोगों ने जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव जलालाबाद सदर बाजार निवासी अब्दुल रऊफ (23) पुत्र अमीन खां रविवार को रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने कोतवाली कायमगंज के गांव कुबेरपुर गया था। साथ में मां शायरा बानो (45) और नानी नसरीन (70) पत्नी अकबर निवासी फतेहउल्लापुर थाना कमालगंज भी थीं। सोमवार की सुबह अब्दुल रऊफ बाइक पर मां और नानी को बैठाकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा के बरौन अस्पताल के आगे सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शायराबानो और नसरीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अब्दुल रऊफ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उलियापुर के पास ट्रक को पकड़ लिया गया लेकिन चालक भाग गया। बाइक से आगे जा रहे नसरीन के बेटे फिदा हुसैन को हादसे की जानकारी हुई तो वे घटनास्थल पर आ गए। फिदा हुसैन की ससुराल बरौन में है। इस कारण गांव के तमाम लोग घटनास्थल पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल रऊफ को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक है। इधर गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी लेखराज, एसओ नवाबगंज नरेंद्र गौतम और मऊदरवाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम के समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने पंचनामे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की तहरीर मऊदरवाजा थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed