फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Troubled by illness, tractor mechanic commits suicide

Farrukhabad News: बीमारी से परेशान ट्रैक्टर मिस्त्री ने की आत्महत्या

Wed, 28 Feb 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Troubled by illness, tractor mechanic commits suicide
मोहम्मदाबाद। बीमारी से परेशान ट्रैक्टर मिस्त्री ने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छह मार्च को बेटे की शादी है। इसको लेकर परिवार में तैयारियां चल रही थीं। सूचना पर पहुंचे परिजन बेहाल हो गए। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी राधेश्याम दुबे (60) ट्रैक्टर मिस्त्री थे। तीन महीने पहले उन्होंने दुकान बंद कर दी थी। वह बीपी व शुगर के मरीज थे। कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनके पुत्र अमन की छह मार्च को शादी है।
विज्ञापन

राधेश्याम सोमवार को मैनपुरी में बेटे की शादी के कार्ड बांटकर रात आठ बजे घर आए। खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। सुबह सात बजे खेत की ओर गए। लगभग आठ बजे राहगीरों ने गांव के जगदंबा के आम के बाग में राधेश्याम को प्लास्टिक की रस्सी से फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने राधेश्याम के परिजनों को सूचना दी। पत्नी सुधा, पुत्र अमन, आकाश, भाई रमेश, राजेश, राकेश मौके पर पहुंचे। सभी दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पर मदनपुर चौकी इंचार्ज व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

भाई राकेश ने बताया कि भतीजे अमन की शादी की तैयारी चल रही थी। भाई राधेश्याम कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इससे तंग आकर उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने बताया कि 7:45 बजे राधेश्याम को एक ढाबे के पास कुछ लोगों से बातचीत करते देखा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed