फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Trolley standing at the purchasing center for eight days, paddy not weighed

आठ दिन से क्रय केंद्र पर खड़ी ट्राली, नहीं तौला धान

Mon, 07 Feb 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Trolley standing at the purchasing center for eight days, paddy not weighed
नवीन मंडी स्थल मोहम्मदाबाद के क्रय केंद्र पर धान से लदी खड़ीं ट्रैक्टर-ट्रालियां। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। कस्बा स्थित नवीन मंडी में बने धान क्रय केंद्र पर आठ दिन से धान भरी ट्रालियां खड़ी हैं, लेकिन धान की तौल नहीं की जा रही है। किसानों का आरोप है कि 100 रुपये क्विंटल की रिश्वत मांगी जा रही है। धान खरीद में मनमाने रवैये से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

धान खरीद में मानकों का पेच बताकर मनमानी की जा रही है। धान का नमूना पास होने के बावजूद किसानों को परेशान किया जा रहा है। नवीन मंडी स्थल धान क्रय केंद्र पर चार ट्रालियां कई दिनों से खड़ी हैं। किसान किराये की ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपना धान लेकर क्रय केंद्र आए हैं। वहां तौल न हो पाने से ट्रॉली वहीं खड़ी रखनी पड़ती है।
विज्ञापन

इससे किसानों पर किराये का बोझ भी बढ़ रहा है। किसान धान की तौल कराने के लिए सुबह ही क्रय केंद्र पहुंचते और शाम को निराश होकर लौट जाते हैं। धान न तौले जाने से किसानों के अन्य कार्य भी प्रभावित हैं। किसानों का आरोप है कि जिन लोगों का जुगाड़ है, उन्हीं का धान तौला जा रहा है। 100 रुपये क्विंटल की मांग की जा रही है। रुपये न देने पर धान नहीं तौला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिरौली निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह क्रय केंद्र के दिसंबर से चक्कर काट रहे हैं। उन्हें धान तौलने की कोई तारीख नहीं दी जा रही है। उन्होंने 1076 पर भी शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। क्रय केंद्र पर 100 रुपये क्विंटल की मांग की जा रही है।
गांव नया नगला निवासी बुजुर्ग किसान राजवीर सिंह ने बताया कि आठ दिन पहले वह ट्रैक्टर-ट्राली से 135 बोरा धान लेकर आए थे। एक-दो दिन में तौल की बात कहकर टरका रहे हैं। अभी तक धान नहीं तौला गया। सोमवार को क्रय केंद्र प्रभारी ने धान तौलने से ही मना कर दिया है।
गांव नया नगला निवासी बीकेश ने बताया कि पांच फरवरी को बुलाने पर वह 110 बोरी धान लेकर आए थे। दो दिन से धान भरी ट्राली खड़ी है। इससे वह रात में भी मंडी में ही रुकते हैं। सोमवार को भी धान की तौल नहीं की गई।

लिमिट के हिसाब से होती है तौल
क्रय केंद्र प्रभारी अजय कुमार ने बताया के प्रति दिन 100 से 150 क्विंटल धान तौलने की लिमिट दी जाती है। उसी हिसाब से तौल की जा रही है। दो-तीन दिन पहले बारिश हो जाने से धान की तौल नहीं हो सकी, इसलिए भीड़ हो गई है। रुपये मांगने का आरोप गलत है।
क्रय केंद्र पर धान की तौल क्यों नहीं की गई, इसकी वह जांच कराएंगे। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।-विवेक सिंह, डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed