फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tributes paid to the martyrs of Pulwama

पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 14 Feb 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of Pulwama
कैंडल मार्च निकालते भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। भाकियू नेताओं ने शहीद सैनिकों के साथ ही आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को भी नमन किया।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के चौक पर शाम को एकत्र हुए। वहां से अमर सिंह फौजी ठाकुर, संजीव सिंह, मुकेश शर्मा, बिट्टूू अवस्थी, तारा देवी, कुसुमलता, मनोरमा, गुड्डी शर्मा, सुषमा सिंह, साधना चौहान, रजनी तिवारी आदि हाथों में कैंडल लेकर पैदल मार्च किया। लालगेट पर पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के सैनिकों व कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में जान गवांने वाले किसानों को शहीद का सम्मान देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना फर्रुखाबाद इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी पुलवामा हमले के शहीदों को याद किया। कैंडल मार्च निकाल कर फतेहगढ़ चौराहा पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मराज राठौड़, नगर अध्यक्ष सूरज चंदेल, ऋषि चौहान, शिव प्रताप सिंह, अनिरुद्ध चौहान, आकाश राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चौक पर कैंडल जलाकर शहीदों को याद किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा, मधुकर शुक्ला, अमित शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय छात्र मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी शहीदों को नमन किया। इस दौरान शशांक यादव, प्रिंस, अंशुल, अनुपम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पांचालघाट स्थित डीएस वीडी पब्लिक स्कूल में मोदी सपोर्टर संघ के लोगों ने सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विपिन अवस्थी, सौरभ श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, ओमव्रत कुशवाहा मौजूद रहे। नवाबगंज में भाकियू (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य के आवास मोहम्मदाबाद रोड चौराहा पर किसान नेता इकट्ठे हुए। शहीदों को याद कर कैंडल मार्च निकाला।

मुख्य बाजार होते हुये नवाबगंज तिराहा स्थित रामलीला मैदान में सभी ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सत्यभान झा, डॉ.काशीराम कुशवाहा, अफरोज मंसूरी, बीनू टेलर, छविनाथ शाक्य, राजू ठाकुर आदि मौजूद रहे। शमसाबाद में कायमगंज क्षेत्र के गांव लहरा में भाकियू जिला महासचिव संजय गंगवार के नेतृत्व में रामलीला मैदान से होली मैदान तक कैंडल मार्च निकाला गया। अवधेश, मनीष, सलमान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed