{"_id":"60057ae58ebc3e2e3e49ced8","slug":"transport-rules-outlining-rally-farrukhabad-news-knp6066012142","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने पढ़ाया यातायात जागरूकता पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने पढ़ाया यातायात जागरूकता पाठ
विज्ञापन
फतेहगढ़ में निकाली गई यातायात जागरूकता रैली में शामिल छात्राएं।
- फोटो : FARRUKHABAD
रैली निकालकर बताए यातायात के नियम
फर्रुखाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को स्व. ब्रह्मदत्त स्टेडियम फतेहगढ़ स्टेडियम में प्रचार वाहनों का हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने लोगों को यातायात के बारे में जागरूक किया।
स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों अैर कॉलेजों के 350 छात्र-छात्राएं पहुंचे। एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने छह प्रचार वाहनों को रैली के आगे भेजा। प्रचार वाहनों से लाउडस्पीकर के माध्यम से जनमानस को यातायात के नियम का पालन करने व दुर्घटना से बचाव के संदेश दिए जा रहे थे।
हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर छात्र-छात्राएं व एनसीसी के कैडेट लोगों से अपील कर रहे थे कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें और न ही स्टंट करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट सभी लोगों को लगानी चाहिए। पीटीओ वीके आनंद, डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी, टीएसआई देवेश कुमार, स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा, सर्वेश श्रीवास्तव, आदेश गंगवार, संघमित्रा भाष्कर, सीमा आदि मौजूद रहीं।