{"_id":"61e99e3e94074167fd11f011","slug":"transformer-exploded-due-to-overload-farrukhabad-news-knp6764073119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड से फट गया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड से फट गया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नेकपुर चौरासी मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से गुरुवार को फट गया। उसका तेल जमीन पर फैल गया। इससे मोहल्ले की बिजली देर रात तक गुल रही।
मोहल्ला नेकपुर चौरासी में मसेनी जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे करीब 30 घरों को बिजली दी जाती है। ओवरलोड होने से गुरुवार की सुबह ट्रांसफार्मर फट गया। इसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घर से बाहर निकल आए। ट्रांसफार्मर का कुछ हिस्सा जमीन पर पड़ा था और तेल फैला था।
जानकारी मिलने पर जेई अनिल कुमार पहुंचे। उन्होंने ट्रांसफार्मर को उतरवा कर उसके स्थान पर शाम को दूसरा लगवा दिया। उसे चालू न किए जाने से मोहल्ले के 30 घरों की बिजली देर रात तक गुल रही। जेई अनिल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर चार्ज किया जा रहा है। चार्ज होने के बाद चालू कर दिया गया है।