फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   train,railway,farrukhabad news

बांद्रा से चलकर पहली बार कायमगंज पहुंची स्पेशल ट्रेन

Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
train,railway,farrukhabad news
कायमगंज स्टेशन पर खड़ी समर स्पेशल ट्रेन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। जिले के साथ-साथ कायमगंज के लोगों के लिए भी खुशखबरी है। समर स्पेशल ट्रेन के रूप में जिले को एक ट्रेन मिली है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। मुंबई के बांद्रा से फर्रुखाबाद होते हुए बरेली के इज्जतनगर के लिए यह पहली ट्रेन है। शनिवार को पहली बार यह ट्रेन कायमगंज स्टेशन पर आकर रुकी तो यात्रियों के खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद-कासगंज रेल मार्ग के विद्युतीकरण के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने लगी है। रेलवे ने शनिवार से मुंबई के बांद्रा से बरेली के इज्जतनगर स्टेशन के लिए फर्रुखाबाद-कासगंज होते हुए समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। खास बात यह है कि यह ट्रेन कायमगंज स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। इस क्षेत्र के तमाम व्यापारी, मुंबई में सिलाई व बेकरी में काम करने वालों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

अभी तक उन्हें मुंबई जाने के लिए कानपुर, मथुरा या आगरा जाकर ट्रेन मिलती थी। इस ट्रेन से अब सीधे मुंबई जाना आसान हो गया है। ट्रेन संख्या 09005 शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना हुई। शनिवार को 11:33 बजे कायमगंज स्टेशन पर पहुंची। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई। कासगंज होते हुए यह ट्रेन शनिवार शाम 15:55 पर बरेली के इज्जतनगर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इज्जत नगर से ट्रेन संख्या 09006 शनिवार रात आठ बजे बांद्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रात 12:15 बजे पर कायमगंज स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद फिर रवाना हो जाएगी। स्टेशन अधीक्षक विमल वर्मा ने बताया कि ट्रेन सप्ताह में दो दिन शनिवार और सोमवार को बांद्रा से यहां आएगी। वहीं वापसी में रविवार और मंगलवार को यहां से होकर गुजरेगी। फिलहाल इस ट्रेन का संचालन 17 जून तक के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed