फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Traders were cheated by showing the dream of a model road

Farrukhabad News: मॉडल रोड का सपना दिखाकर छले गए व्यापारी

Fri, 25 Jul 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 25 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traders were cheated by showing the dream of a model road
फर्रुखाबाद। रेलवे रोड पर स्थित प्रतिष्ठानों को तोड़कर मॉडल सड़क का सपना दिखाया गया। जिम्मेदारों को सड़क निर्माण की सुध नहीं आई। इस पर व्यापार मंडल ने कमर कस ली है। शनिवार से तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा। बात न बनी तो आमरण अनशन करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष डाॅ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि जो काम जनप्रतिनिधियों को करना था, वह कार्य व्यापार मंडल कर रहा है। रेलवे रोड को टूटे हुए तीन वर्ष से ऊपर का समय बीत चुका है।
विज्ञापन

व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हर बार उद्योग बंधु की बैठक में मुद्दे को उठाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि संगठन धरना देगा। यदि जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन तक आंदोलन को ले जाया जाएगा। व्यापारियों के प्रति जिम्मेदारों की उदासीनता अब नहीं चलेगी। जिला महामंत्री विमलेश मिश्रा ने कहा कि रेलवे रोड को आदर्श सड़क बनाने में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगें। रेलवे रोड निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मनोज दीक्षित, गोपाल राठौर, अभिषेक बाजपेयी, दीपू सिंधी, अजय मेहरोत्रा, अनूप गुप्ता व अजय वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed