{"_id":"64b43f9298963541bc043264","slug":"traders-expressed-anger-over-the-plight-of-the-railway-road-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-163-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रेलवे रोड की दुर्दशा पर व्यापारियों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रेलवे रोड की दुर्दशा पर व्यापारियों ने जताया आक्रोश
Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में रेलवे रोड की दुर्दशा पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा कि शहर में काफी अव्यवस्थाएं हैं। मंडल का नया जिलाध्यक्ष बनाने के लिए 20 जुलाई को दोबारा बैठक बुलाने पर सहमति बनी।
शहर के खतराना स्थित उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के आवास पर सदानंद शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। जितेंद्र अग्रवाल ने कूड़ा समय से न उठने की समस्या उठाई। मुकेश गुप्ता ने महिला पेशाबघर बनाने की बात कही। यूनुस अंसारी ने व्यापार मंडल की एकता पर बल दिया। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन ने रेलवे रोड को तोड़ दिया। एक साल हो जाने के बाद भी रेलवे रोड पर काम पूरा नहीं हुआ।उपाध्यक्ष लालू कनौजिया, मुकेश गुप्ता, तनुजा तिवारी, अरविन्द कुमार, राजीव कुमार पुरवार, अशोक कुमार कनौजिया, सचिन गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।