फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor-trolley strikes the girl by taking illegal mining tax in farrukhabad

अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बालिका को रौंदा

Thu, 06 Dec 2018 11:41 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Thu, 06 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley strikes the girl by taking illegal mining tax in farrukhabad
accident
कंपिल थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर-कंपिल मार्ग पर बिजली घर के पास अवैध खनन कर मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूल जाते समय बालिका को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई बाल-बाल बच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले ली है। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


निजामुद्दीनपुर गांव निवासी शाह आलम खान की पुत्री अलेना (6) मोहल्ला आजाद नगर स्थित यूडीएम मेमोरियल स्कूल में पढ़ती थी। उसी स्कूल में उसका पुत्र अदनेन (12) भी पढ़ता है। गुरुवार सुबह अलेना अपने भाई अदनेन के साथ पैदल स्कूल जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर विद्युत उपकेंद्र के पास निजामुद्दीनपुर गांव की ओर से अवैध खनन कर मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली के पहिये के नीचे दबकर अलेना की मौत हो गई, जबकि उसका भाई अदनेन बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर स्कूल के शिक्षक और अलेना के परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली घेर ली। इसी दौरान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर थाने भिजवाई। शव देख अलेेना की मां नरगिस का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह आलम ने बताया कि वह रोजाना पुत्र व पुत्री को बाइक से स्कूल छोड़ने जाते थे। गुरुवार को वह किसी काम से बाहर जा रहे थे। इसलिए अलेना और अदनेन पैदल स्कूल चले गए। उसके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। अलेना तीसरे नंबर की बेटी थी। थाना प्रभारी जेएल सोनकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शाह आलम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


मिट्टी खनन के लिए नहीं ली थी अनुमति
कंपिल। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी संजय गंगवार का खेत निजामद्दीनपुर गांव में है। गुरुवार को संजय गंगवार खेत से रुदायन रोड पर स्थित अपनी जमीन पर ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी डलवा रहे थे। बताते हैं कि संजय गंगवार ने मिट्टी खनने के लिए कोई अनुमति नहीं ले रखी थी। संजय गंगवार ने बताया कि मिट्टी उठान को रॉयल्टी जमा करने को एसडीएम कायमगंज और खनन निरीक्षक से बात की थी। पर उन्होंने रॉयल्टी के लिए मना कर दिया था। इससे बगैर रॉयल्टी जमा किए मिट्टी अपने खेत से खुदवाकर ट्रैक्टर-ट्राली से अपनी जमीन पर डलवा रहे थे। उप जिलाधिकारी कायमगंज अनिल कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति मिट्टी के संबंध में अनुमति लेने के लिए नहीं आया था। खनन निरीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि शासनादेश के तहत किसान अपने खेत से दस ट्राली तक मिट्टी उठा सकता है। इससे ज्यादा उठान करने के लिए रॉयल्टी जमा करनी होती है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति मिलने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed