फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tractor-trolley overturned, two dead, three injured

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत तीन घायल

Wed, 28 Feb 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned, two dead, three injured
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। ट्रक का कट लगने से भूसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से सड़क किनारे खड़े बढ़ई की दबकर मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार हरदोई के चार लोगों में एक ने लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है। चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


जनपद हरदोई कोतवाली सदर गांव भाऊपुर टोला निवासी अभिषेक, जगपाल, सुआलाल, बबलू ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लादकर जरियनपुर जा रहे थे। राजेपुर-अमृतपुर मार्ग पर गांव नगला हूसा के पास ट्रक ने ट्रैक्टर में कट मार दिया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सड़क किनारे पर खड़े गांव कलक्टरगंज निवासी बढ़ई आलोक कुमार शर्मा(32) की दबकर मौत हो गई। ट्रॉली में सवार थाना पचदेवरा के ग्राम भाऊपुर सपहा निवासी सुआलाल दिवाकर(40), अभिषेक, जगपाल और बबलू घायल हो गए। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी राजेपुर भेजा। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सभी को लोहिया अस्पताल भेज दिया। यहां सुआलाल ने दम तोड़ दिया। वह खेती करते थे। पांच भाइयों में वह तीसरे नंबर के थे। सबसे बडे हरिशचंद्र, सोबरन,छोटे भाई बबलू, रामसागर हैं। पत्नी विमला और तीन बेटे अरुण, अनिकेत और नमन हैं। घायल अभिषेक ने बताया कि वह गांव के गोपाल की ट्रॉली पर राजवीर का भूसा ले जा रहे थे।
विज्ञापन

सूचना पर मां गुड्डी देवी, दिव्यांग पिता रामफेरे, पत्नी शशिप्रभा, भाई अंकित मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। आलोक के दो बेटी अनन्या व आरूषि हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि ट्रक का कट लगने से भूसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से सड़क किनारे खड़े बढ़ई आलोक की मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed