फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Town of tents on the banks of Bhagirathi in farrukhabad

भगीरथी के तट पर बसने लगी तंबू की नगरी

Sun, 06 Jan 2019 10:16 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sun, 06 Jan 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Town of tents on the banks of Bhagirathi in farrukhabad
गंगा में बढ़ा पानी - फोटो : amar ujala
मकर संक्रांति करीब आते ही भगीरथी के तट पर श्रद्धा की धारा बहने लगी है। संतों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया। वहीं, व्यापारी भी दुकानों का आवंटन करा रहे हैं। मेले की व्यवस्था के लिए प्रशासनिक पंडाल भी बनने लगा। सांस्कृतिक पंडाल बनाने की भी तैयारियों जोरों पर हैं।      
विज्ञापन


पांचालघाट स्थित गंगा तट पर माघ में कल्पवास को एक माह के लिए तंबू की नगरी बसती है। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसी को देखते हुए मेला रामनगरिया की तैयारियां तेज हो गई हैं। एक ओर दुकानों का आवंटन हो रहा है तो दूसरी ओर साधु-संत डेरा जमाने लगे। कोई संत अपनी राउटी लगा रहा तो कोई फूस की झोपड़ी बनाने में मशगूल है। कहीं संत धूनी रमाए बैठे तो कोई तालियां, चिमटा बजाकर भजन-कीर्तन कर रहे हैं। अपने क्षेत्र की पहचान को झंडे व अन्य निशान लगाए जा रहे। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन का पंडाल भी टिन शेड लगाकर तैयार कर दिया गया। सांस्कृतिक पंडाल के लिए बांस-बल्ली लगाई जा रही हैं। कल्पवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चिकित्सालय के लिए टिन शेड लगा दिए गए। साथ ही रेत पर समतलीकरण भी किया जा रहा है। मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित ने बताया कि उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। मकर संक्रांति से कल्पवासियों की राउटी लगने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed