फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Toilet will be available on online application

ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगा शौचालय, होगी मरम्मत

Tue, 24 May 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Toilet will be available on online application
फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्रामीणों को ऑनलाइन आवेदन पर शौचालय निर्माण व उसकी मरम्मत का पैसा मिलेगा। शौचालय की धनराशि लाभार्थी के खाते में ही सीधे पहुंचेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत खुले में शौच से मुक्ति के लिए ग्रामीणों को शौचालय दिए जा रहे हैं। पहले प्रधान व सचिव मनमाने ढंग से लाभार्थियों का चयन कर खुद ही शौचालय का निर्माण कराते थे। एक शौचालय के लिए 12 हजार रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन

मिशन निदेशक अनुज कुमार झा ने जारी आदेश में कहा कि शौचालय से वंचित ग्रामीण अपने मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप के अलावा जन सुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसका ब्लाक व जिला स्तर से सत्यापन होगा। पात्र होने पर उनके बैंक खाते में धनराशि भेजी जाएगी। शौचालयों में टूटफूट की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पर प्रोत्साहन धनराशि मुहैैया कराई जाएगी। पहली बार आवेदन अस्वीकृत होने पर ग्रामीण दोबारा भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed