फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Today ascend troubleshooting

आज विराजेंगे विघ्नहर्ता

Sun, 04 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Today ascend troubleshooting
स्थापना के लिए तैयार रखीं भगवान गणेश की प्रतिमाएं। - फोटो : अमर उजाला
 गणेश चतुर्थी पर शहर से लेकर गांव गणपति बप्पा मोरैया के उद्घोष से गूंजेंगे। शहर में कहीं पांच फीट तो कहीं साढ़े नौ फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। रविवार को गणेश महोत्सव को लेकर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम की तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन



पांच सितंबर को गणेश चतुर्थी पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पर्व पर शहर में करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा मोहल्लों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। रविवार को नाला मछरट्टा स्थित कांच वाला मंदिर, राजीव गांधी नगर, पांडेश्वरनाथ मंदिर, कटरा डौरूनाथ, मोहल्ला मछली टोला फतेहगढ़, गणेश प्रसाद स्ट्रीट, नई बस्ती, नितगंजा, मदारवाड़ी और डट्टा वाली गली नेहरू रोड समेत आधा सैकड़ा स्थानों पर गणेश महोत्सव की तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन



राजीव गांधी नगर स्थित पार्क में गणेश महोत्सव को लेकर पांडाल और साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही थी। श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल सोलंकी, उपाध्यक्ष पीयूष पाल और कोषाध्यक्ष राजीव दीक्षित व्यवस्था में लगे थे। कोषाध्यक्ष राजीव दीक्षित ने बताया कि सुबह 8 बजे स्थापना होगी और 8:30 बजे आरती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8:30 और शाम 9 बजे आरती होगी। 15 सितंबर को विसर्जन होगा। साढ़े पांच फीट की प्रतिमा नई बस्ती से खरीद ली गई है। वहीं विघ्न विनाशक शिव शक्ति मंडल मछली टोला के व्यवस्थापक बसंत बाबू गुप्ता ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। पांच फीट की प्रतिमा कानपुर से मंगवाई गई है।


आरती प्रतिदिन सुबह व शाम 8 और भोग सुबह व शाम 7:45 बजे लगेगा। 15 सितंबर को विसर्जन यात्रा निकलेगी। श्री मंगला गौरी सेवा समिति के अध्यक्ष अनूप चौरसिया ने बताया कि कांच वाला मंदिर नाला मछरट्टा पर 5 से 10 सितंबर तक गणेश महोत्सव का आयोजन होगा। 11 सितंबर को विसर्जन यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed