फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tobacco will not be sold in the fair area

डीएम व एसपी ने मेला रामनगरिया की तैयारियों का लिया जायजा

Fri, 01 Jan 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Tobacco will not be sold in the fair area
मेला क्षेत्र में नहीं बिकेगी तंबाकू
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया की तैयारियों का जिलाधिकारी ने एसपी के साथ शुक्रवार को पांचालघाट पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र को तंबाकू मुक्त रखने के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही मेले में कोविड-19 के अनुपालन में राउटी के बीच उचित दूरी रखन के निर्देश दिए।
गंगा के तट पांचालघाट पर 28 जनवरी से लगने वाले मेला रामनगरिया की तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र पहुंचकर एसडीएम सदर अनिल कुमार से तैयारियों की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि मेला क्षेत्र में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। उन्हें हटाना अति आवश्यक है। एसडीएम ने कहा कि जगह पर्याप्त है, कल्पवासियों को राउटियां लगाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एसडीएम व मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन कराना भी सुनिश्चित करें। मेला क्षेत्र में दुकानदार दुकानों पर हाथ धोने की व्यवस्था रखेंगे। मेले में प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क अनिवार्य रहेगा। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था पिछले वर्षों की अपेक्षा बेहतर रहेगी, ताकि पुल पर जाम न लगे। मेले में तंबाकू और मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। एडीएम विवेक श्रीवास्तव, बाबा बालकदास महाराज, जगपाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed