{"_id":"1d59abc022c159206c61e6d2b4e281f0","slug":"tobacco-deadly-leave-it-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू जानलेवा, छोड़ दें इसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू जानलेवा, छोड़ दें इसे
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 31 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तहसील सभागार में गोष्ठी हुई। यहां
विज्ञापन
सिविल जज अत्कुद्दीन ने लोगों से तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट छोड़ने की अपील
की। योगाचार्य ने हवन कर लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए धूम्रपान न
करने की अपील की। तहसील सभागार में हुई गोष्ठी में सिविल जज अत्कुद्दीन ने
कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तंबाकू के दुष्परिणामों को देखते हुए ही
इस पर रोक लगाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि तंबाकू में पाए जाने वाले
निकोटीन के
कारण ही लोग इसकी लत को नहीं छोड़ पाते हैं। विश्व में सबसे अधिक तंबाकू का सेवन भारत में होता है। हमारे देश की स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी होने के कारण लोग बीमारियों से बच जाते हैं। बताया कि हमारे देश कैंसर की समस्या 54 प्रतिशत बीड़ी पीने वालों में, 16 प्रतिशत सिगरेट पीने वालों और 30 प्रतिशत खाने वाली तंबाकू का सेवन करने वालों में होती है। कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी-सिगरेट पीने वाले लोग अपने आस पास के लोगों को भी प्रभावित करते हैं। इससे
उच्चतम न्यायालय ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इसके बावजूद लोगोें को इन स्थलों पर धूम्रपान कर रहे हैं। एसडीएम बीडी वर्मा ने लोगों से तंबाकू का सेवन न करने की अपील की।
गोष्ठी का संचालन तहसीलदार विनोद जोशी ने किया। तंबाकू निषेध दिवस पर योगाचार्य श्रद्धानंद ने बजरिया रामलाल
मोहल्ले के तिराहे पर हवन का आयोजन किया गया। उन्होंने लोगों को बीड़ी सिगरेट से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान अंगदलाल, रामलखन, चंद्रकांत, केशव शुक्ला, हरीराम माहौर, शंकरमुनि, रामप्रकाश राठौर, चंदन वर्मा, नरेंद्र वर्मा, सावित्री देवी, रेखा देवी, काजल, प्रमोद कुमार, सत्येंद्र कुमार, अंकित शर्मा, लल्ला, ज्योति आदि ने हवन में आहुतियां दीं।
विस्थापित शोषित महापंचायत ने चिलसरा रोड स्थित धर्मसेवा संस्थान कार्यालय पर तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी आयोजित की। इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान, अनुज वर्मा, नितेश वर्मा, सत्यपाल सिंह, यशपाल सिंह, कन्हैयालाल, श्रीराम श्रीवास्तव, मनोज कुमार, रामऔतार राठौर, आदित्य बाथम, अभिषेक बाथम, सुदर्शन पाल और जगदीश चौहान आदि मौजूद रहे।
‘तंबाकू पर प्रतिबंध को करेंगे आंदोलन’
तंबाकू पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोक समिति की ओर से एक दिवसीय आंदोलन किया जाएगा। ये निर्णय रविवार को समिति की ओर से हुई संगोष्ठी में लिया गया है। मनिहारी स्थित विद्यानंद आर्य के आवास पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता समिति संरक्षक द्वारिका प्रसाद आर्य ने की। उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से जानलेवा रोग कैंसर
होता है। संचालन कर रहे देवकीनंदन गंगवार ने कहा कि तंबाकू पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह, लक्ष्मण सिंह, चंद्रशेखर शाक्य, राकेश कुमार, अशोक कुमार, कार्तिकेय और डॉ. दिनेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।