{"_id":"69e3e0f73ad2024fb80042c9","slug":"to-overcome-the-power-crisis-increase-the-capacity-of-51-transformers-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-140708-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिजली संकट दूर करने के लिए 51 ट्रांसफार्मरों की बढ़ाएं क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिजली संकट दूर करने के लिए 51 ट्रांसफार्मरों की बढ़ाएं क्षमता
विज्ञापन
फोटो-1 विधायक सुनीलदत्त द्विवेदी।
फर्रुखाबाद। गर्मी की शुरुआत के साथ गहराते बिजली संकट से निपटने के लिए सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शासन को एक प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में नए ट्रांसफार्मर लगाने, क्षमता बढ़ाने और नई केबल डालने की मांग की गई है। विधायक ने इस संबंध में प्रमुख सचिव और विभाग के सीएमडी से प्रथम दौर की वार्ता भी की है।
मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने गर्मी में जनता को बिजली समस्या से निजात दिलाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। उनके प्रस्ताव के तहत नगला कलार, सातनपुर, कोटा, नरायनपुर, भोपत पट्टी, गुंजन बिहार कॉलोनी, सेंट्रल जेल और गीतापुरम सहित 51 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 17 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और 90.45 किलोमीटर जर्जर तारों की जगह नई केबल डाली जाएगी।
विधायक ने कहा कि बिजली के नए बिजनेस प्लान स्वीकृत होने से तमाम दिक्कतें दूर हो जाएंगी। उन्होंने शासन के प्रमुख सचिव और विभाग के सीएमडी से जनहित में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है। वर्तमान में, बेवर सड़क 132 केवी उपकेंद्र से ठंडी सड़क तक आने वाली 30 केवी की लाइन से करीब 500 घर प्रभावित हैं। ये मकान बिजली लाइन के नीचे हैं, जिससे कभी भी बड़ा खतरा हो सकता है। विधायक के प्रयासों से दो नए उपकेंद्र बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है, जिनसे करीब 50 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।