फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tired of domestic dispute, tailor commits suicide

Farrukhabad News: घरेलू विवाद से तंग सिलाई कारीगर ने की आत्महत्या

Tue, 07 Mar 2023 07:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:54 AM IST
विज्ञापन
Tired of domestic dispute, tailor commits suicide
फर्रुखाबाद। घरेलू विवाद से तंग आकर सिलाई कारीगर ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में बंटवारे को लेकर विवाद होता था। उसका नौ माह पहले विवाह हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव देवरामपुर निवासी मनमोहन जाटव (24) सिलाई का काम करता था। रविवार रात वह मकान के नीचे कमरे में पत्नी खुशबू के साथ सोया था। सोमवार सुबह करीब सात बजे पत्नी और उसकी भाभी रजनी ने छत पर बने कमरे में खिड़की से देखा, तो वह साड़ी से बने फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी खुशबू ने बताया कि जब वह मायके में थी, तभी भाइयों से बंटवारे को लेकर काफी विवाद हुआ था। उन्हें बंटवारे में कुछ भी नहीं दिया गया। इससे पति परेशान थे। परिवार का खर्चा सिलाई के काम से चलता था। उसके बड़े भाई अनिल, रिषी व दिलीप हैं। उसका 15 मई 2022 को विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed