{"_id":"58dd4c9b4f1c1b380763e023","slug":"through-mayya-the-devotees-are-coming","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैय्या के द्वारे, आ रहे भक्त सारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैय्या के द्वारे, आ रहे भक्त सारे
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
.मठिया देवी मंदिर में पूजा अर्चना करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र पर शहर के देवी मंदिरों में भक्ति की बयार बही। मंदिरों पर पहुंचकर भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया और मां से मनौती मांगी। मंदिरों में भजन-कीर्तन भी होते रहे।
गुरुवार को तड़के से ही शहर के गुरुगांव देवी मंदिर, मठिया देवी, शीतला देवी मंदिर बढ़पुर, गमा देवी मंदिर फतेहगढ़, संतोषी माता मंदिर बढ़पुर और वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर में भक्तों का आना शुरू हो गया।
संतोषी माता मंदिर बढ़पुर और शीतला देवी मंदिर बढ़पुर में शाम को महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इस दौरान भगवान हनुमान के स्वरूप में आए कलाकारों ने छम-छम नाचे मेरे वीर हनुमाना गीत पर नृत्य करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ रही। उधर, गुरुगांव देवी मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी। यहां लगे मेले में भी जमकर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
मठिया देवी मंदिर में मां के दरबार में भव्यता प्रदान करने के लिए रंग बिरंगे फूलों व झालरों से सजाया गया। शीतला देवी मंदिर बढ़पुर में राधेश्याम मिश्र तूफान ने भजन कीर्तन सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया।