फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three villages closed, flood water started entering

तीन गांव का रास्ता बंद, गांव के अंदर घुसने लगा बाढ़ का पानी

Wed, 05 Aug 2020 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Three villages closed, flood water started entering
गांव समैचीपुर चितार के पास भरा गंगा का पानी। - फोटो : FARRUKHABAD
तीन गांवों का रास्ता बंद, घुसने लगा बाढ़ का पानी
विज्ञापन

अमृतपुर/शमसाबाद। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तीन गांवों के रास्ते में पानी भरने से आवागमन ठप हो गया है। गांवों में भी पानी भरना शुरू हो गया है। ग्रामीणों को पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। गंगा के जलस्तर में बुधवार को बढ़ोत्तरी नहीं हुई। जलस्तर चेेतावनी बिंदु से पांच सेंटीमीटर दूर 136.55 पर स्थिर है, लेकिन रामगंगा के जलस्तर में दस सेंटीमीटर बढ़ोत्तरी से कटान तेज हो गई है।
गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 135.60 के नजदीक 136.55 मीटर पर पहुंच कर बुधवार को ठहर गया है। इससे गांवों में पानी भरना शुरू हो गया है। गांव मंझा की मड़ैया व हरसिंहपुर कायस्थ के बाद गांव जोगराज के रास्ते में भी पानी भर गया है। इससे इन गांवों के लोगों का आवागमन बंद हो गया। गांव कुड़री सारंगपुर भी पानी से घिर गया है।
विज्ञापन

बुधवार को नरौरा बांध से गंगा में 61432 क्यूसेक और रामगंगा में 4278 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रामगंगा का जलस्तर 134.60 से बढ़कर 134.70 मीटर पर पहुंच गया है। लगातार जलस्तर बढ़ने से गांव कोलासोता और अलादपुर भटौली में खेतों में कटान हो रही है। अलादपुर भटौली की प्रधान शिवादेवी के देवर सोनपाल वर्मा ने बताया कि गांव से रामगंगा का पानी करीब 50 मीटर दूर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कटान होती रही तो गांव जद में आ जाएगा। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव पलानी दक्षिण, समौचीपुर चितार, अजीजाबाद, कटरी तौफीक की मड़ैया में पानी भरने लगा है। गांव के लोगों को पानी से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीण अमर सिंह, दाताराम, धर्मपाल, मुन्नालाल ने बताया कि जलस्तर और बढ़ा तो गांव में पानी भर कर घरों में घुस जाएगा। इससे काफी दिक्कत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed