{"_id":"616473fb8ebc3e965872b1c1","slug":"three-stranded-including-bank-branch-manager-farrukhabad-news-knp657723670","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस के परिवार का राशनकार्ड बनने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंस के परिवार का राशनकार्ड बनने की उम्मीद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गरीबी में जी रहे प्रिंस के परिवार को राशनकार्ड बनने की उम्मीद बंधी है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने डीएसओ को जांच कराकर पात्रता के आधार पर तत्काल नया राशनकार्ड बनाने के आदेश दे दिए हैं। हिंदू युवा वाहिनी और राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी परिवार के सदस्यों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे थे।
हिंदू युवा महासभा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवम त्रिपाठी, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा आदि सोमवार को प्रिंस के खतराना स्थित घर पहुंचे। उनके पिता मनोज तिवारी को आर्थिक मदद दी।
इसके बाद मनोज, उनकी पत्नी और बच्चों को लेकर जाकर सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव से मिलाया। डीएम को संबोधित प्रार्थनापत्र में मनोज के परिवार का राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने डीएसओ को जांच कर राशनकार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विनोद ने बताया कि ब्राह्मण महासभा परिवार के संपर्क में रहेगी। उनकी सभी दिक्कतों को दूर किया जाएगा। जो भी राधेश्याम चतुर्वेदी, उमेश चंद्र पाठक, अमित पांडेय, ज्योतिस्वरूप बाजपेई, हरिश्चंद्र पाठक, विष्णु मिश्रा, गोविंद बाजपेई, बंटी तिवारी भी साथ रहे।
दिव्यांग बच्चे के इलाज का संकट
मनोज का करीब तीन साल का पुत्र दोनों पैरों से दिव्यांग है। वह गोद में रहता है या चारपाई पर लेटा रहता है। मनोज का कहना है कि बेटे का कही इलाज हो जाए, तो यह कुछ सही हो सकता है।