{"_id":"65eb5ecbfbf13b8b9c0be304","slug":"three-smugglers-arrested-with-opium-worth-rs-15-crore-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109133-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डेढ़ करोड़ की अफीम सहित तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डेढ़ करोड़ की अफीम सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डेढ़ करोड़ की अफीम के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह लोग झारखंड से अफीम लाकर शाहजहांपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने इनके पास से बाइक, चार मोबाइल, 4.50 किलो अफीम बरामद की है।
जहानगंज एसओ जेपी शर्मा व सर्विलांस टीम ने सटीक सूचना पर झारखंड के जनपद पलामु थाना व गांव पाकी निवासी इकबाल अंसारी, जनपद लातेहार थाना गारू गांव रोल निवासी मोहम्मद तबारक अंसारी, जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद मोहल्ला महाजना निवासी योगेंद्र सिंह को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी में इनके पास से 4.50 किलो अफीम बरामद की।
पूछताछ में इकबाल अंसारी, तबारक अंसारी ने बताया कि वह झारखंड से कम दामों में अफीम लाकर योगेंद्र को बेचते थे। योगेंद्र यहां से अफीम को दूसरे जनपदों व राज्य में सप्लाई करता था। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक, चार मोबाइल, आधार कार्ड, 1970 रुपये बरामद किए। इन लोगों के खिलाफ जहानगंज थाने में मादक पदार्थ की सप्लाई करने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में एसपी विकास कुमार ने बताया कि तीन तस्करों को 4.50 किलो अफीम के साथ जहानगंज एसओ, एसओजी व सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार किया है। यह लोग झारखंड से अफीम लाकर यहां सप्लाई करते थे। घरेलू बाजार में अफीम की कीमत 15 लाख रुपये है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। पकड़े गए लोगों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।