{"_id":"6388eaec4f34b46eda718130","slug":"three-smugglers-arrested-with-opium-worth-30-lakhs-farrukhabad-news-knp7312707172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीस लाख की अफीम सहित तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीस लाख की अफीम सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 30 लाख की अफीम सहित तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। झारखंड के दो तस्कर शाहजहांपुर में माल पहुंचाते थे।
वहां से अफीम दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के पास से तीन मोबाइल, बाइक व 1120 रुपये भी बरामद किए हैं।
शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला व एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी ने ठंडी सड़क रेलवे रोड से बुधवार रात बाइक से जा रहे तीन लोगों को पकड़ लिया।
तलाशी में उनके पास से तीन किलो अफीम बरामद हुई। पकड़े गए लोगों में झारखंड के लातेहार क्षेत्र के गांव मनफेरी निवासी मंसूर, गांव तारवाड़ी निवासी सद्दाम अंसारी व जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद क्षेत्र के गांव करदौला निवासी उदयवीर सिंह शामिल हैं।
पूछताछ में सद्दाम अंसारी व मंसूर ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लेकर बस व ट्रेन से आते हैं। इसके बाद बाइक से अफीम को शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद के गांव करदौला निवासी उदयवीर सिंह उर्फ कल्लू के पास पहुंचाते थे।
विज्ञापन
उदयवीर दोनों को अफीम के रुपये देता था। पुलिस ने शहर कोतवाली में तीनों के खिलाफ मादक प्रदार्थ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि तीन तस्कर पकड़े गए हैं। उनके पास से बरामद तीन किलो अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपये है।
तस्कर अफीम की सप्लाई दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में करते थे। उनके अन्य साथियों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
शहर कोतवाली में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।