फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three killed in accidents, including farmers

हादसों में किसान समेत तीन की मौत

Mon, 12 Sep 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 12 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents, including farmers
रोते बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ट्रैक पार कर राशन लेने जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



फतेहगढ़ के मोहल्ला कुटरा निवासी बादाम सिंह कठेरिया की पत्नी उषा देवी (44) सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे रखा गांव में कोटेदार जितेंद्र कुमार के यहां से राशन लेने जा रही थी। वह गांव के सामने से गुजरे रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी। इसी दौरान कानपुर से फर्रुखाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

ट्रेन कुछ देर रुकने के बाद चली गई। यह देखकर स्थानीय लोगों की वहां भीड़ लग गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई। इसी बीच मौके पर पहुंचे बादाम सिंह ने मृतका की शिनाख्त अपनी पत्नी उषा देवी के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पति बादाम सिंह ने बताया कि उसकी पांच पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी पुत्री जीजीआईसी में कक्षा नौ की छात्रा है। एक पुत्र है जो सबसे छोटा है। वह ढाई साल का है। वह मजदूरी कर परिवार को पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जमीन के मुकदमे की पैरवी को साइकिल से कचहरी जा रहे वृद्ध की बस की टक्कर से मौत हो गई।मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हथियापुर निवासी लालाराम (70) की गांव के जगमोहन से जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा था। वह सोमवार की सुबह साइकिल से मुकदमे में पैरवी के लिए जा रहा था।

रोडवेज बस अड्डे के पास से गुजरने के दौरान प्राइवेट बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके पीछे साइकिल से आ रहे भतीजे जितेन्द्र उर्फ बंगाली ने देखा तो वह दौड़कर घटना स्थल पर गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के साथ वह लालाराम को लोहिया अस्पताल लेकर आए। 

जहां उपचार के दौरान लालाराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भतीजे बंगाली ने शहर कोतवाली मेें प्राइवेट बस के खिलाफ तहरीर दी है।

आलू की फसल तैयार करने के लिए खेत में पानी देने गए युवा किसान की नीलगाय की टक्कर से मौत हो गई। मृतक किसान के बहनोई ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में तहरीर दी। 


थाने में दी गई सूचना में पड़ोसी जिला मैनपुरी के थाना घिरौर के रहने वाले ओम सिंह यादव ने कहा है कि उसका साला जितेंद्र यादव (30) निवासी  मोहम्मदाबाद गांव गंगानगर रोहिला खेत में पानी लगाने के लिए गया था। उसी दौरान नीलगाय ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इस सूचना पर मोहम्मदाबाद से पहुंचे दरोगा छैलबिहारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed