{"_id":"67101d57d5e31a79860bc494","slug":"three-houses-of-the-same-family-burnt-down-in-the-fire-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-116692-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आग से एक ही परिवार के तीन घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आग से एक ही परिवार के तीन घरों की गृहस्थी जली
विज्ञापन
कायमगंज। गांव गंधिया में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से तीन घरों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गंधिया निवासी विद्यावती के घर बुधवार सुबह खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। धुआं उठते देख आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। पास में ही उनके पुत्र प्रतोष व सोबरन के घर में भी आग पहुंच गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
परिजनों ने बताया इस आग से प्रतोष के घर में रखा फ्रिज, कूलर, अलमारी, बेड, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी बेसर, मंगलसूत्र, ज़ंजीर पायल आदि सामान जल गया। विद्यावती के घर में रखा 50 किलो पिपरमेंट का तेल, 20 हजार रुपये, सिचाई स्प्रे मशीन, दो कमर करधनी, मांग बेंदा, दो अंगूठी आदि सामान जल गया।
सोबरन के घर में गेहूं, चावल, चारपाई, साड़ी, गद्दा रजाई व अन्य गृहस्थी का सामान आग से जल गया। परिजनों ने बचे खुचे सामान को निकालकर तहसील में सूचना दी। (संवाद)