फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three deaths due to fever in Jahanganj and Shasabad

जहानगंज व शससाबाद में बुखार से तीन की मौत

Thu, 15 Oct 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three deaths due to fever in Jahanganj and Shasabad
जहानगंज/शमसाबाद। बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शमसाबाद क्षेत्र में महिला सहित दो व जहानगंज में एक युवती की मौत हो गई है। जहानगंज में 50 से अधिक लोग बुखार की चपेट में बताए जाते हैं। इसकी जानकारी होने पर विधायक व बीडीओ ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से पैथोलॉजी संचालकों पर डेंगू का भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
विज्ञापन

जहानगंज निवासी इरफान की पुत्री शबनम (20) को चार दिन पहले बुखार आया था। गांव में ही उसका इलाज कराया गया पर हालत नहीं सुधरी। परिजन बुधवार शाम को शबनम को फर्रुखाबाद शहर लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे पहले गांव के रामदीन जाटव की 13 वर्षीय पुत्र सुमित की बुुखार के चलते 13 अक्तूबर को मौत हो गई थी। उसकी बहन सुशीला (11) भी बुखार से पीड़ित है। इसके अलावा के गांव के सुरेश वर्मा की बेटी रुचि (15) का इलाज फतेहगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है। गांव के संजीव लोचन, अनिरुद्ध की 14 वर्षीय बेटी वसुंधरा भी बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन

उधर शमसाबाद के गांव सुल्तानपुर निवासी महेंद्र सिंह अपने बच्चों के साथ कस्बा के मोहल्ला चौखंडा में रहते हैं। उनकी पत्नी हेमा (35)को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने उन्हें फर्रुखाबाद के निजी अस्तपाल में भर्ती कराया, हालत में सुधार न होने पर बुधवार को कानपुर ले गए। वहां रात को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हेमा के तीन बच्चे हैं। इसके अलावा शमसाबाद क्षेत्र के ही गांव सिकंदरपुर निवासी श्यामवीर(32) पुत्र सुखवारी लाल को छह दिन पूर्व बुखार आया था। फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे आगरा ले गए थे। वहां बुधवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों ही मौतें डेंगू से होने से आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed