फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three arrested, including 13 stolen bikes, gangster absconding

चोरी की 13 बाइकें समेत तीन गिरफ्तार, सरगना फरार

Thu, 18 Mar 2021 10:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Three arrested, including 13 stolen bikes, gangster absconding
पुलिस हिरासत में खड़े बाइक चोरी के आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
चोरी की 13 बाइकों के साथ पुलिस ने गुरुवार को तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरोह का सरगना मौके से भाग निकला। पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है। वह बाइक को आसानी चुराकर ठिकाने पर पहुंचा देता था।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि शमसाबाद क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसओजी को स्थानीय पुलिस के साथ लगाया गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस व एसओजी ने जनपद कासगंज थाना पटियाली गांव मोहन नंगला निवासी रापेंद्र सिंह, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बबना गढ़िया निवासी जगदीश उर्फ गबदे सहित जनपद एटा थाना राजा का रामपुर के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह का सरगना जनपद कासगंज थाना पटियाली के गांव मोहन नगला निवासी दिलवर यादव भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 13 बाइकें बरामद कर लीं। एसपी ने बताया कि चोरी की चार बाइकें फर्रुखाबाद की है।ं बाकी बाइकें आसपास के जनपदों से चुराई गई हैं। पुलिस ने रापेंद्र के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। ये लोग 15 से 20 हजार रुपये में बाइकों को बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed