फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Thousands of Kalpvasis settled in tent city, did not get electricity

Farrukhabad News: तंबू की नगरी में बसे हजारों कल्पवासी, नहीं मिली बिजली

Mon, 06 Jan 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 06 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Thousands of Kalpvasis settled in tent city, did not get electricity
मेला रामनगरिया में रास्ता तैयार करते मजदूर। - फोटो : स्रोत पुलिस विभाग
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पांचालघाट गंगा तट पर मेला रामनगरिया का 70 फीसद क्षेत्र कल्पवासियों से भर चुका है। तम्बू की नगरी में पूजा-अर्चना व जयजयकार की गूंज है। अभी तक मेले में बिजली व्यवस्था न हो पाने से कल्पवासी अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पांचालघाट गंगा तट पर माघ के पवित्र माह में कल्पवास के लिए जनपद हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, कासगंज, एटा, बरेली, औरैया, इटावा आदि जिलों के श्रद्धालुओं ने राउटी लगा दी है। वह गंगा मइया की गोद में भजन-कीर्तन भी कर रहे हैं। मेला क्षेत्र कल्पवासियों से करीब 70 प्रतिशत भर चुका है। इसके बावजूद मेला प्रशासन की ओर से कल्पवासियों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

साधु-संत व कल्पवासी हैंडपंप लगवाने व शौचालय बनवाने के लिए मेला कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। बिजली व्यवस्था न होने से कल्पवासी अंधेरे में रात गुजार रहे हैं। कल्पवासियों का कहना है कि बिजली न होने से मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------



एसपी ने देखी मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं। उन्होंने मेला थाने का भी निरीक्षण किया। एसपी ने मेला थाना प्रभारी संजय राय को निर्देश दिए कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। मेला क्षेत्र में फायरब्रिगेड की तैनात कर दी गई है। एसपी ने कहा कि मेला थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर लेकर संपर्क में रहे। उन्होंने मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित से तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि थाना व चौकियां शीघ्र बनाई जाएं। इससे फोर्स मेला में रहकर कल्पवासियों की सुरक्षा कर सके। महिला हेल्प डेस्क व खोया पाया शिविर बनाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि बाहर से फोर्स की मांग की गई है, 10 जनवरी से मेला में आ जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, कादरी गेट थाना प्रभारी आमोद सिंह, थाना मेला प्रभारी संजय राय, चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा मौजूद रहे।


------------
अन्ना गोवंश से कल्पवासी परेशान
गंगा तट पर अन्ना गोवंश के आतंक से कल्पवासी व साधु-संत परेशान हैं। सीडीओ के आदेश के बाद भी गोवंश नहीं पकड़े गए। कल्पवासियों ने नुकसान से परेशान होकर गोवंश पकड़वाने की मांग की।
--------------
कादरी गेट तक सुनाई देगा गंगा मइया के गीत

गंगा तट पर मेला रामनगरिया बसने लगी है। मेला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। साउंड ठेकदार ने पांचालघाट से लेकर शहर के कादरी गेट तक व इटावा-बरेली हाईवे, मसेनी तक हॉर्न लगाए हैं। इससे सुबह व शाम को शहर के लोग भी गंगा मइया व धार्मिक गीत सुन सकेंगे। पूरे मेला क्षेत्र में करीब 300 से अधिक हॉर्न लगाए गए हैं।



----------------
मेला क्षेत्र के मार्गों पर बिछाया जा रहा पुआल

मेला रामनगरिया में आठ मार्ग बनाए गए हैं। मार्गों पर बालू अधिक होने से पुआल डालकर रास्ता बनाया जा रहा है। सभी रास्तों पर टैंकर से पानी का छिड़काव भी कराया गया। इससे मेले में आने-जाने वाले वाहन रास्ते में न फंसे।



---------------
सांस्कृतिक पंडाल कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई

एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति ने बताया कि सीडीओ की अध्यक्षता में मेला कमेटी की बैठक हुई। इसमें सांस्कृतिक पांडाल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर तिथि निर्धारित कर दी गई है। इस बार पद्मश्री से सम्मानित गीतांजलि का कार्यक्रम कराया जाना तय है।




---------------
81 दुकानों की कटी रसीदें

मेला रामनगरिया में खिलौना, चूड़ी, बर्तन, पूजा सामग्री, खान पान, कपड़ा आदि की दुकानें लगाने के लिए दुकानदार सुबह से ही मेला कार्यालय पहुंच गए। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि 81 दुकानों की रसीद काटी गई है। इसमें कुल 9 लाख 56 हजार रुपये जमा किए गए।

मेला रामनगरिया में रास्ता तैयार करते मजदूर।

मेला रामनगरिया में रास्ता तैयार करते मजदूर।- फोटो : स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed